फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जाखल में किसानों ने जजपा के प्रदेशाध्यक्ष के आगे की नारेबाजी

Thu, 22 Feb 2024 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल में नारेबाजी कर रहे किसानों से बातचीत करते जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह। संवाद
विज्ञापन
सवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखल। उप तहसील में बाढ़ के कारण हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने बुधवार को जजपा के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह के सामने नारेबाजी की और अपना विरोध जताया। इस पर निशान सिंह ने किसानों से कहा कि वे उन्हें अपनी मांगे दें, इनकों मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंंत्री के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को जाखल-कासिमपुर रोड पर जैसे ही उपतहसील के पास जजपा के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह की गाड़ी आई तो पगड़ी संभाल जट्टा यूनियन के जाखल प्रधान लाभ सिंह उदयपुर के नेतृत्व में किसान सड़क पर आ गए। किसानों ने निशान सिंह के समक्ष सरकार विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान निशान सिंह किसानों से भी मिले। किसान नेता जग्गी महल ने उन्हें बताया कि फतेहाबाद के 18 हजार से ज्यादा किसानों को जुलाई में आई बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा नही मिला। जाखल खंड के 3200 किसानों को भी एक रुपया तक मुआवजे के तौर पर नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार किसान हित की बात करती है, वहीं दूसरी ओर बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा देने से पीछे हट रही है। इस मौके पर गोरा सिंह तलवाड़ा, लखविंद्र साधनवास, नसीब जाखल सहित अन्य किसान मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें