फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्वास्थ्य केंद्रों को बेड से लेकर आईवी स्टैंड तक मिले, रखने को नहीं जगह, गैलरी में फांक रहे धूल

Thu, 22 Aug 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों के लिए सामान न होने को लेकर हमेशा शिकायतें रही है लेकिन जब मुख्यालय ने बेड से लेकर आईवी स्टैंड तक भेज दिए तो नागरिक अस्पताल में उनको रखने को जगह तक नहीं है। हालात ये है कि अस्पताल में सामान कहीं खुले में रखा गया है तो कहीं गैलरी में बेड धूल फांक रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नागरिक अस्पताल फतेहाबाद को 35 नए बेड और 50 गद्दे मिल चुके हैं। बताया जा रहा है कि सिविल सर्जन कार्यालय ने पहले डिमांड भेजी थी लेकिन वह अटकी रही। दोबारा डिमांड भेजी गई। विभाग ने दोनों डिमांड बनाकर सामान भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि अगले साल नागरिक अस्पताल फतेहाबाद की नई बिल्डिंग बनकर तैयार होने की उम्मीद है।
सेक्टर 9 में 200 बेड का नया भवन बन रहा है। मुख्यालय से आए सामान को नए भवन में प्रयोग में लिया जा सकेगा। इसके अलावा मुख्यालय ने नागरिक अस्पताल टोहाना, रतिया, सीएचसी भूना, पीएचसी इंदाछुई, एमपीरोही, बीघड़, खाबड़ाकलां, हिजरावां कला को भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों को मिला है ये सामान
सामान फतेहाबाद इंदाछुई एमपी रोही टोहाना बीघड़ खाबड़ाकलां हिजरावां कलां रतिया भूना
टेबल 0 6 6 0 5 3 3 0 0
थ्री चेयर 0 20 20 3 0 0 0 0 0
गद्दे 50 10 10 40 0 0 0 0 20
सेमी फोल्डर बेड 35 10 10 20 0 0 0 10 10
ऑफिसर चेयर 0 15 15 0 0 0 0 0 0
इंस्ट्रूमेंट ट्रॉली 11 4 4 5 2 2 2 0 0
कार्डियक टेबल 60 0 0 0 5 0 5 0 0
बेड सेट लॉकर 0 0 0 30 5 5 5 0 0
स्टूल 60 10 10 12 0 0 0 0 0
मेडिसिन ट्रॉली 6 0 0 0 0 0 0 0 0
आईवी स्टैंड 6 0 0 20 0 0 0 0 0

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मुख्यालय को पहले सामान की डिमांड भेजी गई थी। सामान आ रहा है और जिस जगह के लिए अलॉट हुआ है वहां भेजा जा रहा है।
- डॉ. संगीता अबरोल, उप सिविल सर्जन, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें