जिले के गांव दैयड़ निवासी राजेश वर्मा, जिनको हरियाणा की टीम का कप्तान बनाया गया है। स्वयं
फतेहाबाद। गांव दैयड़ निवासी दिव्यांग खिलाड़ी राजेश वर्मा हरियाणा व्हीलचेयर क्रिकेट टीम का कप्तानी कर रहे हैं। अभी तक उनके नेतृत्व में टीम चार में से तीन मैच जीत चुकी है। राजेश के अनुसार उनकी टीम फाइनल में पहुंच चुकी है।
अब राजस्थान और कर्नाटक के बीच मैच चल रहा है। इसमें जो भी विजेता टीम होगी वह बुधवार को हरियाणा की दिव्यांग टीम के साथ फाइनल खेलेगी। राजेश प्रतियोगिता में तेज गेंदबाज की भूमिका निभा रही है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। चार मैचों में राजेश ने 7 विकेट लिए हैं और एक बार मैन ऑफ दी मैच भी रहे हैं। लायन व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन इंडिया की ओर से नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।