फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर परिषद में स्वच्छता संदेश व अव्यवस्था की खुली पोल

Wed, 18 Mar 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में खुले में पेशाब करते हुए दुकानदार संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय के अंदर ही स्वच्छता सर्वेक्षण के संदेश और पोल खोलते की दो अलग-अलग तस्वीरें सामने आई हैं। नगर परिषद प्रशासन एक ओर जहां स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए दीवारों पर स्वच्छता के संदेश लिखवाए जा रहे हैं। दूसरी ओर करीब 6 माह से कार्यालय में शौचालय का निर्माण रुका होने से दुकानदारों व अन्य लोगों को खुले में ही लघुशंका के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नगर परिषद 2.50 लाख रुपये की लागत से कार्यालय और वार्ड की दीवारों पर स्वच्छता के संदेश स्लोगन लिखवा रहा है। इन संदेशों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता अपनाने और शहर को साफ रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जबकि हालात ये है कि नगर परिषद कार्यालय में व्यवस्था नहीं है।

-

पांच हजार दुकानदारों को परेशानी

नगर परिषद में शौचालय का निर्माण कार्य अटकने से पालिका बाजार, मोबाइल मार्केट, थाना रोड, कार्यालय के आसपास के करीब पांच हजार दुकानदार परेशानी झेल रहे हैं। दुकानदार विनोद कुमार, गगन, दीपक कुमार का कहना है कि स्वच्छता के संदेश लिखवाने के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करना भी उतना ही जरूरी है। यदि सार्वजनिक शौचालय समय पर तैयार हो जाएं तो लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें