फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पेड़ से टकराई हरियाणा-रोडवेज की बस, चालक और 8 सवारी घायल

Thu, 20 Feb 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भूना। सिरसा-चंडीगढ़ रोड पर सनियाना गांव के भाखड़ा नहर के नजदीक मोड पर हरियाणा रोडवेज फतेहाबाद डिपो की बस पेड़ से टकरा गई। जिसमें बस चालक रमेश कुमार बुरी तरह से फंस गया और कई सवारियों को मामूली चोटें लगीं।
वहीं हादसे के बाद उकलाना-भूना रोड जाम हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस की मदद से घायलों को उकलाना, हिसार व भूना आदि जगह उपचार हेतु रवाना किया। चालक रमेश कुमार को लोगों ने किसी तरह बस से बाहर निकाला। हादसे में चालक की एक टांग बुरी तरह से टूट गई। चालक को हिसार रेफर किया गया है। वहीं सीएससी केंद्र भूना में 52 वर्षीय महेंद्र देवी गांव भेरिया का प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया। महेंद्र देवी की बाजू फैक्चर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद से उकलाना के लिए जा रही थी रोडवेज की बस
फतेहाबाद रोडवेज डिपो की बस एचआर 62 जेवी 4427 वीरवार शाम 7 बजे फतेहाबाद से उकलाना के लिए सवारियां लेकर चली थी। भाखड़ा नहर के पास बाइक चालक को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक शटरिंग और सीट के बीच में फंस गया। वहीं एक्सीडेंट में 8-10 सवारियों को भी चोटें आईं। भूना बस स्टैंड इंचार्ज विनोद कुमार यादव ने बताया कि लगभग साढ़े आठ बजे बस उकलाना पहुंचनी थी, लेकिन रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। कुछ घायलों को तुरंत विभिन्न अस्पतालों में पहुंचा दिया है। बस चालक को छोड़कर किसी को गंभीर चोटें नहीं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें