फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अब साइकिलिंग में छाए हरियाणा के खिलाड़ी, रांची में नेशनल स्कूल गेम्स में ओवरऑल तृतीय रही टीम

विज्ञापन
ओवरऑल तृतीय रही हरियाणा की साइकिलिंग टीम। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। खेलों के क्षेत्र में हरियाणा की धाक अब केवल कुश्ती और कबड्डी तक सीमित नहीं रही, बल्कि प्रदेश के खिलाड़ी साइकिलिंग जैसे खेलों में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवा रहे हैं। हाल ही में रांची में आयोजित 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स में साइकिलिंग प्रतियोगिता में हरियाणा टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

टीम के चीफ अमित गोदारा ने बताया कि रांची में आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा टीम को ओवरऑल तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, जबकि अंडर 17 पुरुष और महिला वर्ग में टीम ने पहला स्थान हासिल किया। टीम के प्रदर्शन को टीम मैनेजर संदीप, प्रतीक सिहाग, कोच सुरेंद्र, महिला कोच गगनदीप, और कोच पवन की शानदार मार्गदर्शन में साकार किया गया। हरियाणा की साइकिलिंग टीम ने कुल तीन पदक जीते। अंडर 17 महिला वर्ग की खिलाड़ी आशा ने टाइम ट्रायल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता, वहीं अंडर 19 महिला वर्ग की खिलाड़ी शोभा ने रजत पदक और अंडर 17 पुरुष वर्ग के खिलाड़ी गुंजन गोदारा ने कांस्य पदक जीता।
प्रतियोगिता में हरियाणा की राज्यस्तरीय टीम में कुल 16 खिलाड़ी थे, जिनमें से आधे यानी 8 खिलाड़ी जिले से थे। यह खास बात रही कि दो अलग-अलग आयु वर्गों में चार मुख्य टीमों में 50 प्रतिशत खिलाड़ी अकेले जिले से थे। इस प्रकार, जिले का साइकिलिंग में एक मजबूत प्रतिनिधित्व था। अन्य खिलाड़ियों में वंश डेलू, मनप्रीत, भरत, दीक्षा, और दिपांशु बिश्नोई ने भी हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें