फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: JJP के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह बोले- मेरी खामोशी ही भली, यूं तो किस्से जनाब के हजारों हैं

Mon, 06 May 2024 10:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/टोहाना (हरियाणा)

सार

निशान सिंह ने अजय चौटाला को नसीहत देते हुए कहा कि होशो हवास में बयान देना चाहिए। अगर होश न हो तो प्रेस के सामने बयान नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
जजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता निशान सिंह ने जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला द्वारा की गई टिप्पणी के जवाब में कहा है कि मेरी खामोशी ही भली है, यूं तो किस्से जनाब के हजारों हैं।
विज्ञापन


टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में निशान सिंह ने कहा कि बड़े आदमी को छोटी बातें शोभा नहीं देती है। इसलिए सोच समझ कर बोलना चाहिए। निशान सिंह ने शायराना अंदाज में कहा कि खामोशी ही भली होती है यूं तो किस्से जनाब के हजारों हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि डॉ.अजय चौटाला ने रविवार को निशान सिंह पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि उन्हें जेजेपी में पूरा मान सम्मान मिलता है। अब कांग्रेस में उन्हें कुर्सी तक नहीं मिलती है। निशान सिंह ने कहा कि उन्हें जितना मान सम्मान जेजेपी में मिला था, उतना ही कांग्रेस में भी मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें