स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
कैथल में स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने परेड की सलामी ली और ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कमल गुप्ता ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आने के बाद काफी बदलाव हुआ है। जिसका नतीजा यह है कि आज भारत पर कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता। भारत फिर से विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। प्रदेश में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार में सभी वर्गों के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है। जिसका भरपूर लाभ प्रदेश के लोगों को मिल रहा है।
सहकारिता एवं जनस्वास्थ मंत्री डॉ बनवारी लाल
- फोटो : अमर उजाला
नारनौल में आईटीआई मैदान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहकारिता एवं जनस्वास्थ मंत्री डॉ बनवारी लाल ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंत्री ने कहा कि देश को आजाद करवाने में हमारे शहीदो का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। आज भी हमारे सैनिक सरहदों पर तैनात होकर हमारी रक्षा कर रहे हैं।
यमुनानगर के उपमंडल बिलासपुर में आज उपमंडल स्तरीय दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कैथल विधायक लीलाराम ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सोनीपत पुलिस लाइन में मंगलवार को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी। उन्होंने देश के वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। कृषि मंत्री ने परेड का निरीक्षण करने के बाद सलामी ली। परेड में सबसे आगे हरियाणा पुलिस की महिला टुकड़ी चली, जिनके पीछे हरियाणा पुलिस के जवानों की टुकड़ी ने मार्च पास्ट किया। उनके पीछे गृहरक्षी विभाग, एनसीसी सीनियर डिवीजन, लड़कियों की एनसीसी सीनियर विंग व लड़कियों की एनसीसी की जूनियर विंग ने मार्च पास्ट किया।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को महावीर स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने श्रेष्ठ कार्य करने वाले 19 लोगों को सम्मानित किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली टीमों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को पुष्प अर्पित करके हुई। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों लोकतंत्र सेनानियों को भी सम्मानित किया।