फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में 64 केंद्रों पर होगी हरियाणा बोर्ड की परीक्षा

Fri, 20 Feb 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के धर्मशाला रोड पर ​स्थित सरकारी स्कूल। फाइल फोटो
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 25 फरवरी से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए जिले में प्रशासनिक और विभाग स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बोर्ड की ओर से जिले के परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इस बार जिले भर में 64 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अनुसार, केंद्रों का निर्धारण सब-डिवीजन स्तर पर किया गया है। इसमें सबसे अधिक केंद्र फतेहाबाद सब-डिवीजन में बनाए गए हैं, इनकी संख्या 31 है। विभाग का प्रयास है कि विद्यार्थियों को उनके घर के नजदीकी क्षेत्रों में ही केंद्र आवंटित हों ताकि उन्हें आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस बार प्रशासन के लिए राहत की बात यह है कि जिले के किसी भी परीक्षा केंद्र को संवेदनशील या अति-संवेदनशील श्रेणी में शामिल नहीं किया गया है। पिछले वर्षों के रिकॉर्ड और स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए विभाग ने पाया कि वर्तमान में सभी केंद्रों पर माहौल शांतिपूर्ण है।
विज्ञापन




-

नकल रोकने के लिए थ्री-लेयर सुरक्षा चक्र



जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने बताया कि परीक्षाओं को पूरी तरह से नकल रहित बनाना विभाग का मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जिला और ब्लॉक स्तर पर विशेष उड़नदस्तों की टीमों की तैनाती की जाएगी। हर केंद्र पर अनुभवी सुपरवाइजर नियुक्त होंगे जो गतिविधियों पर नजर रखेंगे। बोर्ड की ओर से जारी निर्देशों का उल्लंघन करने वाले विद्यार्थियों और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले स्टाफ पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



25 फरवरी से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू होंगी। बोर्ड के आदेशों के अनुसार प्रशासनिक स्तर सभी केंद्रों पर सुव्यवस्थित और अनुशासित वातावरण में नकल रहित परीक्षाओं के आयोजन का लक्ष्य है।
विज्ञापन


- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें