फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पंजाब से आप विधायक बलजिंद्र कौर पहुंची हिसार, बोलीं- केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल से डरी हुई

Mon, 29 Jul 2024 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आदमपुर, फतेहाबाद

सार

बलजिंद्र कौर ने कहा कि ‘आप’ की सरकार बनने पर दिल्ली व पंजाब की तरह हरियाणा में शानदार स्कूल-अस्पताल बनाएंगे और मुफ्त व 24 घंटे बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
मंच पर मौजूद आप नेता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी की पंजाब की तलवंडी साबो से विधायक बलजिंद्र कौर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब की राजनीति बदल दी, अब हरियाणा की बारी है। हरियाणा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि बीजेपी ने पिछले 10 सालों में हरियाणा को लूटने का काम किया।

विज्ञापन


सोमवार को हिसार के आदमपुर में आयोजित रैली में पंजाब की विधायक बलजिंद्र कौर ने कहा कि इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री को जेल में डाला गया है। बीजेपी ने हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को बिना कसूर जेल में डाल रखा है। केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल से डरी हुई है। देश का आने वाला प्रधानमंत्री अरविंद केजरीवाल है।
विज्ञापन


फतेहाबाद में रैली में बलजिंद्र कौर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब की राजनीति बदल दी है। अब हरियाणा की बारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें