फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हरविंद्र, कार्तिक, खुशदीप व पलक चुने गए श्रेष्ठ खिलाड़ी

Sun, 04 Oct 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी,स्त्रोत आयोजक
विज्ञापन
रतिया। गुमटसर अकादमी के खेल मैदान में रविवार को आयोजित प्रतियोगिता में ग्रामीण प्रतिभाओं ने अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। अलग-अलग स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हरविंद्र और कार्तिक को लड़कों के वर्ग में जबकि खुशदीप कौर खोखर और पलक को लड़कियों के वर्ग में बेस्ट प्लेयर चुना गया।
विज्ञापन

रतिया बाईपास स्थित अकादमी में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि छत्रपाल कामरेड ने हरी झंडी दिखाकर किया। अकादमी संचालक हरदीप सिंह बोला ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता में दौड़, वॉक रेस, बैक थ्रो, लंबी कूद और शॉटपुट सहित विभिन्न स्पर्धाएं करवाई गईं।
प्रतियोगिता में छिंद्रपाल कौर बोला और खुशदीप कौर खोखर ने रेफरी की भूमिका निभाई। डॉ. गुरप्रीत सिंह और परमपाल सिंह स्कोरर रहे। इस अवसर पर कमेटी सदस्य राजकुमार वर्मा, दर्शन खोखर, जगसीर गिल, अंग्रेज सिंह, विक्रम बोड़ा, डॉ. हरमन सिंह, राजवीर कौर और राजू वर्मा सहित अनेक खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
लड़कों के वर्ग के परिणाम
ओपन वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हरविंद्र चोदी प्रथम, दलीप बोहरा द्वितीय और हैप्पी भुल्लर तृतीय रहे। बैक थ्रो में कर्ण सरोहा ने पहला, कार्तिक ने दूसरा और अंशुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। लॉन्ग जंप में हरविंद्र चोदी प्रथम, मनिंद्र समरा द्वितीय और गुरनूर मंडरे तृतीय रहे। शॉटपुट में मनप्रीत बुर्ज ने पहला, ईशमीत औलख ने दूसरा और गुरनूर गिल्लो ने तीसरा स्थान पाया। तीन किलोमीटर वॉक रेस में दक्ष कुमार प्रथम, पवन कुमार द्वितीय और बगढ़ सिंह तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में गुरमीत सिंह पहले, मनमीत मेहता दूसरे और अमर सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

लड़कियों के वर्ग के परिणाम
ओपन वर्ग की तीन किलोमीटर वॉक रेस में खुशदीप कौर खोखर प्रथम, प्रीत कौर द्वितीय और गीता तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में मनिता रानी ने पहला, कणिका ने दूसरा और बरखा नूर ने तीसरा स्थान हासिल किया। बैक थ्रो में निशा रानी प्रथम, सुमन रानी द्वितीय और हरप्रीत कौर तृतीय रहीं। शॉटपुट में यशिका गोयल पहले, जसविंद्र कौर दूसरे और हरदीप कौर तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में खुशदीप कौर खोखर प्रथम, पलक द्वितीय और गुरमणी तृतीय रहीं।

रिले दौड़ और हैंडबाल में भी दिखाया दमखम
रिले दौड़ में मनिता, कर्ण, कार्तिक और प्रीत की टीम प्रथम रही। मनप्रीत, खुशदीप, दक्ष और रूप की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। हैंडबाल मुकाबले में नहर कॉलोनी रतिया की टीम विजेता और खोखर ढाणी रतिया की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें