फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्वर्णिम मुक्कों से हरपाल ने बढ़ाया गांव और जिले का मान

Sat, 11 Jul 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बैंगलुरू में आयोजित आर्मी बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद खुशी जताते हुए। - फोटो : सांप के डसने के बाद ट्रामा सेंटर में उपचार कराती धारा देवी। संवाद
विज्ञापन
समैन। गांव हांसेवाला के बॉक्सिंग खिलाड़ी हरपाल सिंह ने बेंगलुरु में आयोजित आर्मी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 85 किलोग्राम भारवर्ग का स्वर्ण पदक जीतकर गांव और जिले का गौरव बढ़ाया। छह से 10 जुलाई तक चली इस प्रतियोगिता में 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

फाइनल में हरपाल सिंह ने रोनक अहलावत को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया। हरपाल सिंह जुलाई 2011 में भारतीय सेना में हवलदार बने थे जबकि वर्ष 2024 में उन्हें सूबेदार पद पर पदोन्नति मिली। आर्मी बॉक्सिंग चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक से पहले भी वह कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
इस उपलब्धि पर पिता भीम सिंह, माता शांति देवी, भाई ओम प्रकाश, पवन गिल, जूडो कोच राजबीर, संदीप, अमरदीप, मनोज गिल, मोनिका और महावीर प्रसाद ने शुभकामनाएं दीं। कोच राजबीर ने बताया कि हरपाल सिंह के गांव पहुंचने पर युवा स्पोर्ट्स क्लब सम्मान समारोह आयोजित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें