फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भट्टू स्टेशन के रिहायशी क्वार्टरों के समीप घास-फूस में लगी आग, कई पेड़ जले

Tue, 21 May 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टू रेलवे स्टेशन के क्वाटरों के समीप लगी आग पर काबू पाते अग्निशमन विभाग के कर्मचारी।
विज्ञापन
भट्टू कलां। भट्टू कलां रेलवे स्टेशन के रिहायशी क्वार्टरों के समीप घास-फूस व झाड़ियों में आग लग गई। इससे कई पेड़ भी जल गए। आग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को रेलवे प्लेटफार्म के समीप बने रेलवे कर्मचारियों के रिहायशी क्वार्टरों के सामने खाली पड़ी जमीन पर घास-फूस में आग लग गई।
विज्ञापन

आग लगी देख रेलवे स्टेशन पर खड़ी सवारियों ने इसकी सूचना रेलवे कर्मचारियों को दी। जिस पर रेलवे क्वार्टरों में रह रहे कर्मचारी ओमप्रकाश ने दमकल विभाग को सूचित किया। जिस पर कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह आग रेलवे क्वार्टरों में रह रहे कर्मचारियों के आवास को भी अपनी चपेट में ले लेती। जब तक आग पर काबू पाया तब तक इस क्षेत्र में खड़े अनेक पेड़ भी जल गए। आशंका जताई जा रही है कि आग किसी व्यक्ति के बीड़ी या सिगरेट के जलते टुकड़े फेंकने से लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें