फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अनाज मंडियां 80 प्रतिशत गेहूं पहुंचने से भरीं

Sat, 18 Apr 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद की सिरसा रोड पर​ ​स्थित नई अनाज मंडी में भरे गेहूं के बैग। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में पिछले साल के मुकाबले अब तक 80 प्रतिशत गेहूं की फसल पहुंच चुकी हैं। इसमें से आधे की सरकारी खरीद की जा चुकी हैं। बावजूद इसके उठान सरकारी एजेंसियां शनिवार तक केवल 10 प्रतिशत गेहूं की ही उठान करवा पाई है।
विज्ञापन


मंडियों से गेहूं की उठान की धीमी गति से होने के कारण हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के खरीद पोर्टल का बार-बार सर्वर डाउन होना बताया जा रहा है। आवक तेज होने से व उठान सुस्त होने से मंडियों में फसल रखने की जगह नहीं है। जिले की मंडियों में अब तक 598055.2 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है।

जिले में करीब दो लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि पर गेहूं की खेती की जाती है। रबी फसल गेहूं की खरीद के लिए जिले में 7 अनाज मंडियां और 51 खरीद केंद्र स्थापित हैं। वर्ष 2025-26 में जिले में गेहूं की कुल आवक 6,56,524 मीट्रिक टन हुई थी। इस बार वर्ष 2026-27 में अब तक जिले में 598055.2 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से खरीद एजेंसियां 322570.5 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर चुकी है।
विज्ञापन


एजेंसियों की तरफ से खरीदी गई 58275.6 मीट्रिक टन गेहूं का ही उठान हुआ है। जब तक खरीदी गई फसल का उठान नहीं होता किसानों को उनका भुगतान नहीं होगा। मंडियों व खरीद केंद्रों में किसानों की 2,75,484.7 मीट्रिक टन गेहूं बिकने के इंतजार में है। मंडियों में आवक तेज होने व उठान सुस्त होने से फसल रखने की जगह नहीं है।

खरीद एजेंसियों का कहना है कि खरीदे गए गेहूं की उठान पोर्टल पर एग्जिट पास के जरिये ट्रकों के माध्यम से होता है। पिछले कई दिनों से पोर्टल का सर्वर बार-बार डाउन होने के कारण ट्रकों के एग्जिट पास जारी नहीं हो पा रहे हैं इसलिए उठान धीमी गति से हो रहा है। उम्मीद है आने वाले दिनों में सर्वर सही से काम करेगा और जल्द ही खरीदी गई गेहूं का पूर्ण उठान कर लिया जाएगा।

किसान रामकुमार, रामफल, प्रहलाद सिंह और विनोद आदि ने बताया कि उन्होंने से 10 दिन पहले अपनी फसल को बेचा था लेकिन उठान प्रक्रिया धीमी होने से उनकी फसल गोदाम नहीं पहुंच पाई है। इससे उनको भुगतान नहीं हुआ है। खरीद एजेंसियों के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।





:: औसतन 59,191.2 मीट्रिक टन गेहूं पहुंच रहा मंडियों में

मंडियों में रोजाना औसतन 59,191.2 मीट्रिक टन गेहूं पहुंच रहा है। आवक की तुलना में उठान की गति बेहद धीमी है। उठान में देरी के चलते आढ़तियों को फसल को तिरपाल से ढकने का पर्याप्त समय नहीं मिला। ऐसे में बूंदाबांदी ने खुले में रखे गेहूं को भीगो दिया। हालात यह रहे कि तिरपाल की भी व्यवस्था नहीं रहीं और गेहूं की ढेरिया भीग रही हैं। शनिवार को तेज धूप निकली। दिनभर किसान व आढ़ती फसल को खुले आसमान में सुखाकर नमी दूर करते नजर आए।





खरीद को लेकर वेयर हाउस नहीं है गंभीर

अनाज मंडी में शनिवार को गेहूं खरीदने की बारी वेयर हाउस एजेंसी की थी लेकिन अधिकारी सुबह एक बार मंडी में चक्कर लगाकर चले गए और खरीद के समय नजर नहीं आए। जिससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार खरीद एजेंसियों के पास गेहूं की पूर्ण खरीद न करने का कारण उनके गोदामों में जगह का अभाव बताया जा रहा है। इस कारण एजेंसियां खरीद करने में कतरा रही हैं।







जिले में गेहूं खरीद के आकंड़े (मीट्रिक टन में)







अनाज मंडी-आवक-खरीद-उठान-गेटपास







फतेहाबाद-104787.2-67570.6-13990.8-15473







भट्टू-499684.6-22012.9-4888.0-8814







भूना-121113.7-39463.8-4038.6-11278







रतिया-153376.0-86474.6-17765.2-20966







टोहाना-83599.4-57564.5-10875.2-11979





जाखल-37190.8-25466.1-47569- 4981





धारसूल-48303.5-24018.0-1960.9-6410







:: किसानों व व्यापारियों की सुविधा के लिए कर्मचारी दिन-रात कार्य कर रहे हैं ताकि आवक व उठान समय पर हो सके। उठान के लिए ट्रांसपोर्टर्स की मदद ली जा रही हैं। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को उठान में तेजी आई है।
विज्ञापन


-कुशलपाल बूरा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें