फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर में सुबह 8 से रात 8 बजे तक नहीं घुस सकेंगे बड़े वाहन

Sat, 18 Apr 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के मिनी बाइपास पर लगाया गया नोटिस स्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बदलाव किया है। अब सुबह 8 से रात 8 बजे तक शहर के में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस ने मिनी बाईपास सहित प्रमुख स्थानों पर नोटिस बोर्ड भी लगा दिए हैं ताकि वाहन चालकों को इस बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के अनुसार शहर में जाम की समस्या को कम करने और आम लोगों को राहत देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। दिन के समय भारी वाहनों के कारण मुख्य बाजारों और व्यस्त मार्गों पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

नए निर्देशों के तहत अब हिसार-सिरसा रोड से आने-जाने वाले बड़े वाहन शहर में प्रवेश करने के बजाय मिनी बाईपास से होकर गुजरेंगे। इससे शहर के अंदर ट्रैफिक दबाव कम होगा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी।
विज्ञापन


-

नो एंट्री समय में हंस मार्केट में पहुंच रहे वाहन

शहर में नो एंट्री समय के दौरान बड़े वाहन आने से लालबत्ती चौक, बीघड़ चौक और पुराना बस स्टैंड के सामने जाम की स्थिति बन जाती है। हालात यह है कि हंस मार्केट में किराना दुकानों के गोदाम होने से बड़े वाहन वहां पर रहे हैं। कई बार इनके चालक दिन के समय ही इन्हें शहर में ले आते हैं। इससे भी जाम की स्थिति बन रही है।

-

वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस व्यवस्था से शहरवासियों को जाम से राहत मिलेगी और सड़क सुरक्षा भी बेहतर होगी।
विज्ञापन


-जय सिंह, प्रभारी, यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें