फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अनाज मंडी के शौचालय बदहाल, किसानों-आढ़तियों को उठानी पड़ रही परेशानी

Sat, 27 Jun 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल। अनाज मंडी में बने शौचालय का दृश्य । संवाद
विज्ञापन
जाखल। शहर की अनाज मंडी में किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की सुविधा के लिए बनाए गए सार्वजनिक शौचालय इन दिनों बदहाल स्थिति में हैं। हालात ऐसे हैं कि शौचालय का उपयोग करना तो दूर, उसके आसपास से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। आरोप है कि संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण शौचालयों की नियमित सफाई नहीं हो रही, जिससे वहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन

किसान जग्गी सिंह, राम मेहर सिंह, अनूप सिंह और विक्रम सिंह सहित अन्य लोगों का कहना है कि पिछले सात से आठ दिन से शौचालयों की सफाई नहीं हुई है। इसके कारण वहां से तेज दुर्गंध उठ रही है और आसपास खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है। शौचालयों से फैल रही बदबू के कारण मंडी में दुकानें संचालित करने वाले व्यापारी भी परेशान हैं।
किसानों, आढ़तियों और दुकानदारों का कहना है कि मंडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं लेकिन मूलभूत सुविधाओं की ऐसी बदहाल स्थिति संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने मांग की है कि शौचालयों की नियमित सफाई करवाई जाए और उनकी देखरेख की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लोगों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर मंडी की स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। वहीं इस संबंध में जब मार्केट कमेटी के सचिव विकास कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

-
5 लाख रुपये के सफाई टेंडर पर भी उठे सवाल
मार्केट कमेटी जाखल ने अनाज मंडी की सफाई के लिए प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये से अधिक का टेंडर जारी किया हुआ है। इसके बावजूद शौचालयों सहित मंडी के अन्य स्थानों पर नियमित सफाई नहीं हो रही है। इसको लेकर किसानों और व्यापारियों में रोष व्याप्त है। किसानों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें