फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दानपात्र से रुपये चोरी, वारदात कैमरे में कैद

Sat, 27 Jun 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद दान पत्र चोरी के आरोपी ,स्त्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
रतिया। टोहाना रोड स्थित गुरुनानक गोशाला में देर रात दो युवक दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपये चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात गोशाला में लगे कैमरों में कैद हो गई है। गोशाला प्रबंधन ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

गोशाला प्रधान जसबीर सिंह ने बताया कि रात करीब दो बजे चेहरा ढके दो युवक गोशाला परिसर में घुसे और दानपात्र उठाकर कुछ दूरी पर ले गए। वहां ताला तोड़कर नकदी निकाल ली और दानपात्र वहीं फेंक गए। सुबह सेवादारों ने टूटा हुआ दानपात्र देखा तो चोरी का पता चला जिसके बाद गोशाला कमेटी को सूचना दी गई। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखी तो चोरी का पता चला।
जसबीर सिंह की शिकायत पर सिटी थाना रतिया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी अमनप्रीत कौर ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीसीटीवी फुटेज में कैद दान पत्र चोरी के आरोपी ,स्त्रोत सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें