पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता निशान सिंह। संवाद
टोहाना। पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता निशान सिंह ने सरकार पर गलत तरीके से गरीबों के बीपीएल राशन कार्ड काटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह गरीब परिवारों के साथ अन्याय है। राशन कार्ड पर मिलने वाला राशन गरीब परिवारों के लिए बहुत जरूरी है।
यहां एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे निशान सिंह ने संत रविदास जी के नाम से टोहाना के रसूलपुर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के निर्माण को जल्द शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस कॉलेज की घोषणा की थी जिसको लेकर पंचायत से जमीन ली जा चुकी है लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है जिससे जमीन विभाग के नाम होने से पंचायत को आर्थिक नुकसान हो रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के पर्यवेक्षकों से बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष पद पर ईमानदार और वफादार कार्यकर्ता को ही नियुक्त किया जाना चाहिए।