फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिजली निगम एसडीओ कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने 7 घंटे खंगाला रिकॉर्ड

Tue, 08 Jul 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम हिसार रोड पर पेट्रोल पंप पर जांच करते हुए
विज्ञापन
भूना। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने मंगलवार सुबह बिजली निगम के एसडीओ कार्यालय पर छापा मारा। सब-इंस्पेक्टर सुनैना और सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार की टीम ने लगभग सात घंटे तक रिकॉर्ड व दस्तावेज की गहनता से जांच की।
विज्ञापन

जांच के दौरान बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार और एसडीओ विजय कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया गया। टीम ने सभी शिकायतों की स्थलीय जांच और दस्तावेज के अवलोकन के बाद एक गोपनीय रिपोर्ट तैयार की है, जिसे उच्च अधिकारियों को सौंपा जाएगा।
इस पूरे घटनाक्रम ने बिजली विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
शिकायतें और जांच निष्कर्ष
शिकायत : हिसार रोड स्थित नानक जी किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध बिजली कनेक्शन होने की बात कही गई थी।
जांच निष्कर्ष : स्थल निरीक्षण में कोई बिजली कनेक्शन चालू नहीं मिला। पंप पर सोलर सिस्टम और जनरेटर की व्यवस्था पाई गई।
शिकायत : नाढोड़ी रोड पर लायंस क्लब के पूर्व प्रधान संजीव कक्कड़ के घर पर 10 किलोवाट से अधिक बिजली खपत का आरोप था।
जांच निष्कर्ष : लोड क्षमता रिकॉर्ड के अनुसार सही पाई गई। टीम ने मौके पर जाकर जांच की और रिकॉर्ड से मिलान संतोषजनक पाया।
शिकायत : टोहाना रोड की अवैध कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलरों को लाभ पहुंचाने के लिए 11 हजार वोल्ट की लाइन को खाली प्लॉटों से हटाकर आबादी क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन

जांच निष्कर्ष : स्थानीय निवासियों ने बिजली निगम के उच्च अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि इस परिवर्तन से कॉलोनाइजर को करोड़ों रुपये का लाभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें