फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 48 केंद्रों पर सरकारी खरीद शुरू नहीं

विज्ञापन
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में सूखने के लिए बिछाई गई धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की सरकारी खरीद जारी है। सरकारी खरीद शुरू हुए तीन दिन हो चुके हैं लेकिन अब 48 खरीद केंद्रों व अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो सकी है। जिले के कुल 551 गेट पास कट चुके हैं। इसमें से अब तक केवल 118 किसानों ने ही अपनी धान की फसल एमएसपी पर बेची है।
विज्ञापन


जिले में फतेहाबाद और टोहाना की अनाज मंडी में ही धान की सरकारी खरीद शुरू हो पाई है। इन दोनों मंडियों में अबतक कुल 715 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। केंद्रों पर धान की सरकारी खरीद शुरू न होने पर किसानों को मजबूरन अपनी फसल कम दाम पर निजी व्यापारियों को बेचनी पड़ रही है।

-

रविवार को खरीद बंद, उठान जारी रहा



जिले की अनाज मंडियों में रविवार को सरकारी खरीद की प्रक्रिया बंद रही। हालांकि, अनाज मंडियों से धान का उठान जारी रहा। पिछले कई दिनों निजी खरीद धान की आवक के कारण धान से अटी मंडियों में उठान कुछ हद तक राहत मिली है। जिन किसानों की धान की फसल में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण अभी भी मंडी में पड़ी है। ऐसे किसान खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन




::::::

अनाज मंडी में फिलहाल धान की आवक कम है। इससे रविवार को खरीद प्रक्रिया बंद रखी गई है। सोमवार से लगातार खरीद जारी रहेगी। अगर मंडी में आवक बढ़ी तो रविवार के दिन भी खरीद की जाएगी। ताकि किसानों को परेशानी ना हो। वहीं उठान प्रक्रिया को लगातार जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन


राजेश नैन, अनाज मंडी में सुपरवाइजर, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें