फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राजकीय महाविद्यालय डाइट मताना में शिफ्ट, नए भवन के निर्माण होने तक आठ कमरों में लगेंगी कक्षाएं

Tue, 20 May 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय को भोडिया खेड़ा से डाइट मताना में ​शिफ्ट करते हुए
विज्ञापन
फतेहाबाद। राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा की छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। राजकीय महाविद्यालय को मंगलवार को डाइट मताना में शिफ्ट कर दिया गया। इस संबंध में उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक ने मंगलवार को ही उपायुक्त मनदीप कौर निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन


उपायुक्त के निर्देश आते ही अस्पताल प्रशासन ने डाइट मताना में कॉलेज शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय की कक्षाएं डाइट मताना के आठ कमरों में तब तक चलेंगी जब तक नए भवन का निर्माण नहीं हो जाता है। विभाग की तरफ से ये भी निर्देश दिए गए है कि 21 मई तक महाविद्यालय स्थानांतरण करके रिपोर्ट दी जाए।

राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा के विज्ञान ब्लॉक में चल रहे राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय की कक्षाएं डाइट मताना में शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अनुमति दे दी थी। निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग कार्यालय ने निदेशक सेकेंडरी शिक्षा विभाग को अगली कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद मंगलवार को उच्चतर शिक्षा विभाग ने राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय को डाइट मताना में शिफ्ट करने के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन


-

दो साल से अस्थायी जगह ढूंढ रहा था कॉलेज प्रशासन

राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय को दो साल पहले मंजूरी मिली थी लेकिन इस दौरान कक्षाएं शुरू करने के लिए जगह न होने पर डाइट मताना से मांगी गई थी। पहले निदेशालय स्तर पर इस बारे में मना कर दिया गया। इस पर प्रशासन ने आनन-फानन में राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा के विज्ञान ब्लॉक में बीए और बीकॉम की कक्षाएं शुरू करवाई गई। इसको लेकर राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा की तरफ से आपत्ति जताई जा रही थी और उपायुक्त के पास कॉलेज को दूसरी जगह शिफ्ट करने का प्रस्ताव भेजा गया था।

-

दो साल से दो ही विषयों पर अटका कॉलेज

राजकीय महाविद्यालय के पास जगह न होने के कारण नए संकाय भी नहीं मिल पा रहे हैं। इसके चलते फिलहाल बीए 160 और बीकॉम 80 सीटों के साथ महाविद्यालय चल रहा है।

-

शिलान्यास के बाद ठंडे बस्ते में है निर्माण प्रक्रिया

नए बस स्टैंड के पास सेक्टर 5 में करीब आठ एकड़ में राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय के भवन का निर्माण होना है। पिछले साल अगस्त में मुख्यमंत्री इसका शिलान्यास भी कर चुके हैं लेकिन इसके बाद इसका निर्माण कार्य ठंडे बस्ते में है।



अमर उजाला की खबर पर लगी मुहर

अमर उजाला के 6 मई के अंक में सीएम ने दी डाइट मताना में राजकीय कॉलेज की कक्षाएं चलाने की अनुमति शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। अब 20 मई को राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय को शिफ्ट कर दिया गया।

-

सरकार के आदेश पर डाइट मताना में राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय को जगह दे दी गई है।

संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी

-

राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय को डाइट मताना में शिफ्ट कर दिया गया है। इस बारे में उपायुक्त की तरफ पूरा प्रयास किया गया और वह सफल हुआ है। नए भवन के निर्माण तक डाइट मताना में कक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन


- डॉ. जयभगवान यादव, राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें