फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पटाखा स्टॉल लगाने के लिए 14 को मिला अस्थायी लाइसेंस, आतिशबाजी के लिए दो घंटे की मोहलत

Wed, 04 Nov 2026 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। दिवाली पर पटाखों की बिक्री के लिए स्टॉल लगाने की होड़ लगी है। शहर के सेक्टर-10 स्थित दशहरा मैदान में अस्थायी स्टॉल लगाने के लिए 374 लोगों ने आवेदन किया लेकिन इनमें से केवल 14 को ही लाइसेंस मिल सका।
विज्ञापन

प्रशासन ने निर्धारित संख्या से अधिक आवेदन आने के कारण ड्राॅ प्रक्रिया के माध्यम से आवेदकों का चयन किया। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से पूरी की गई है। ड्राॅ के माध्यम से निर्धारित संख्या में आवेदकों का चयन किया गया है।
रात 8 से 10 बजे तक ही जला सकेंगे ग्रीन पटाखे : दिवाली पर पटाखे जलाने के लिए प्रशासन ने दो घंटे की समय सीमा निर्धारित की है। जिलाधीश डॉ. विवेक भारती की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार पटाखों का धुआं वायु प्रदूषण बढ़ाता है। ऐसे में रात 8 से 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति होगी। इसके बाद पटाखे जलाने पर प्रतिबंध रहेगा। निर्देशों के तहत संयुक्त पटाखों (लड़ी) और बेरियम साल्ट वाले पटाखों पर रोक लगाई गई है। पटाखों की ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी भी प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें