फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फसल बिकी, फिर भी अन्नदाता की जेब खाली, उठान न होने से अटके 418 करोड़ रुपये

Wed, 04 Nov 2026 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
अनाज मंडी में लगीं धान की बोरियां और ढेरियां। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। मंडियों में धान के ढेर लगे हैं लेकिन किसानों की जेब तक फसल की कमाई नहीं पहुंच पाई है। उठान नहीं होने से जिले के 35 हजार 961 किसानों की दिवाली फीकी रहेगी। इन किसानों की 10 लाख 70 हजार क्विंटल धान मंडियों में उठान के इंतजार में है।
विज्ञापन

इसके चलते 418 करोड़ 37 लाख रुपये का भुगतान अटक गया है। त्योहार के समय रकम नहीं मिलने से किसानों को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिले की अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों में अब तक 71 हजार 236 किसानों की 63 लाख क्विंटल धान पहुंच चुकी है। इसमें से 49 हजार 551 किसानों की 48 लाख क्विंटल धान की खरीद हुई है।
खरीदी गई धान में से अब तक केवल 13 हजार 590 किसानों की 37 लाख 30 हजार क्विंटल धान की उठान हुई है। शेष 10 लाख 70 हजार क्विंटल धान की उठान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें