फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गोरखपुर और एमपी रोही स्कूल की टीम रही प्रथम

Mon, 23 Dec 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में ग​णित दिवस को लेकर आयोजित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में विजेता विद्या​र्थियों को सम्म
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला शिक्षा विभाग कार्यालय की तरफ से सोमवार को राष्ट्रीय गणित को लेकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एमपी रोही में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 243 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

ये प्रतियोगिता तीन अलग-अलग वर्ग में हुई। जिसमें राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोरखपुर और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल एमपी रोही की टीम प्रथम रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने की और विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। जिला गणित विशेषज्ञ रमेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर तीन वर्ग बनाए गए। जिसमें कक्षा 6 से 8, 9 से 10, और 11 से 12 के विद्यार्थी शामिल रहे।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ग्रुप कक्षा 6 से 8 में राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोरखपुर की टीम प्रथम, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अकांवाली की द्वितीय, राजकीय मिडिल स्कूल ढाणी माजरा की टीम तृतीय स्थान पर रही। ग्रुप कक्षा 9 और 10 में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल एमपी रोही प्रथम, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल झलनियां की टीम द्वितीय और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूथनकलां की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रुप कक्षा 11 और 12 में राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोरखपुर की टीम प्रथम, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल एमपी रोही की टीम द्वितीय और पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेखुपुर दड़ोली की टीम तृतीय स्थान पर रही है। प्रतियोगिता में क्विज मास्टर की भूमिका सुरेश कुमार पीजीटी गणित, कुलभूषण और राजकुमार ने निभाई।
इसके अलावा पीजीटी गणित दर्पण ने गणित पार्क पर प्रदर्शनी भी लगाई। इस दौरान विषय विशेषज्ञ नीरज पाहुजा डाइट डिंग, गुलशन पीजीटी, विरेंद्र सिंह सोनी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान प्रधानाचार्य अशोक गर्ग व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें