फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमसे हिसाब मांगने वाले 60 साल का हिसाब दें

Wed, 08 Oct 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री हुड्डा और ओम प्रकाश चौटाला ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। अब प्रदेश की जनता इनको अलविदा कहना चाहती है। इन्होंने जात-पांत के नाम पर लोगों को बांटकर सत्ता हथियाई है। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रतिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।

शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 10 साल तक पंचायत से लेकर संसद तक शासन किया, मगर प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया, कांग्रेस को अब 10 साल का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से चार माह का ही हिसाब मांगा जा रहा है जबकि 60 साल तक शासन करने वाले अपना हिसाब नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

पाक को दे रहे मुंह तोड़ जवाब
शाह ने कहा कि देश की सीमा पर पहले भी गोलाबारी होती थी और अब भी हो रही है। मगर कांग्रेस को अंतर नजर नहीं आ रहा है। पहले गोलाबारी की शुरुआत पाकिस्तान की ओर से होती थी और अंत भी पाकिस्तान ही करता था। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद गोलाबारी की शुरुआत तो पाकिस्तान की ओर से ही होती है मगर ईंट का जवाब पत्थर से भारतीय फौज दे रही है।

 उन्होंने कहा कि सरहद की सुरक्षा के प्रति केन्द्र सरकार गंभीर है। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और पाक सेना की हर करतूत का माकूल जवाब देने में भारतीय सेना सक्षम है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने पाकिस्तान को शांति बहाली के लिए वार्तालाप का न्यौता दिया और स्वीकार भी किया गया।

पूर्व की सरकार व मोदी सरकार में यही फर्क है। उन्होंने कहा कि पहले भी देश के प्रधानमंत्री जापान, चीन व अफ्रीका आदि देशों में जाते थे। किसी को पता नहीं चलता था। आज अमेरिका और जापान जाने पर नरेन्द्र भाई मोदी को पूरी दुनिया देखती और सुनती है। अमेरिका के विदेश मंत्री भी भारत आकर मोदी के सम्मान और विकास की बात करते हैं।
चौटाला को नकार देगी जनता
    उन्होंने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तिहाड़ जेल से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की बातें हो रही हैं, जिसे जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी के साथ कोई समझौता नहीं करेगी क्योंकि भाजपा को अब जनता ने सीधा समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महंगाई बढ़ाई, हेलीकाप्टर, हवाई अड्डा निर्माण व कोयला सरीखे घोटाले किए। आदर्श सोसायटी घोटाले में कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने विधवाओं के फ्लैट बेचकर देश का नाम बदनाम किया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान आमदनी के लिहाज से देश में अव्वल था, मगर आज हरियाणा की कृषि विकास दर 3 फीसदी तक गिरकर रह गई हैै। उन्होंने कहा कि हरियाणा में दलितों पर सर्वाधिक अत्याचार हो रहे हैं। बहन-बेटियों की इज्जत से भी खिलवाड़ होता है। कांग्रेस के कुशासन से जनता तंग आ चुकी है और केन्द्र की तरह हरियाणा में भी परिवर्तन का मन बना चुकी है।
विज्ञापन


 इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एंव प्रचार समिति के प्रांतीय अध्यक्ष गणेशी लाल, बीकानेर के सांसद अर्जुन मेघवाल, उत्तरप्रदेश के पूर्व संगठन सचिव राकेश जैन, महावीर प्रसाद, श्याम कम्बोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें