फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का तोड़कर नकदी और सामान ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के भूना रोड स्थित प्रीत विहार में एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और सामान चोरी कर लिया है। पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना शहर पुलिस को दे दी है। सूचना पाकर एचसी रामफल के साथ मौके पर पहुंची सीन आफ क्राइम की टीम ने तथ्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव चंदड़ निवासी करनैल सिंह ने बताया कि वह गांव चंदड़ का रहने वाला है। वह टोहाना के प्रीत विहार में किराए के मकान में पत्नी और बच्चों सहित रहता है। उसने बताया कि वह 33 केवी बिजलीघर के सामने पेट्रोल पंप पर कार्य करता है। रात के समय काम करने के लिए वह घर पर ताला लगाकर गया था। उसकी पत्नी बेटी से मिलने के लिए पंजाब के सुनाम गई हुई थी। उसने बताया कि उसका लड़का गगनदीप गांव चंदड़ के सरपंच सिमरनजीत के पास लगा हुआ है।
उधार लिए थे रुपये, बनाना चाहता था मकान
पीड़ित करनैल सिंह ने बताया कि वह टोहाना में अपना मकान बनाना चाहता था। इसके लिए उसके बेटे ने गांव के सरपंच सिमरनजीत सिंह से दो लाख रुपये उधार लिए थे जिसे वह नौकरी की सेलरी से कटवा देगा। उसने बताया कि उन्होंने पचास हजार रुपये टोहाना से उसके दोस्त से उधार लिए थे। करनैल सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसके घर में दीवार फांदकर घुसे और पेटी के कमरे के ताले तोड़ दिए। आरोपी मकान में घुसे तथा उसके पेटी में रखे दो लाख तथा रसोई में थर्मस में रखे पचास हजार रुपये चुरा लिए। चोरों ने मकान में रखा ढाई तोले का सोने का हार, एक तोले की चेन, आधे तोले की 2 अंगूठी, 1-1 तोले की दो चूड़ियां, एक 28 इंची सोने की चूड़ी चोरी कर ले गए। पुलिस ने धारा 357, 480 के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली बार नहीं बताया पड़ोसियों को, हो गई चोरी
महिला किरपाल कौर ने बताया कि वह हमेशा घर से बाहर जाते समय पड़ोसियों को देखभाल के लिए कहकर जाते थे लेकिन उस जल्दी में जाते समय पड़ोसियों को कहकर जाना भूल गए। महिला ने बताया कि पड़ोसियों से बातचीत में पता चला कि चोर जब घर में घुसे तो शोर हो रहा था लेकिन उन्हें मकान मालिक के बाहर जाने की सूचना नही थी जिसके चलते उन्होंने गौर नही किया। महिला ने बताया कि मकान की दीवार फांदकर चोर घर में घुसे तथा फ्रिज में रखा दूध भी पी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें