फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाखड़ा नहर में नग्न अवस्था में मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। गांव गोरखपुर के पास भाखड़ा नहर में डूम्मावाले पुल पर लगाए हुए लोहे के जाल में एक जवान महिला का नग्न अवस्था में पानी में बहता हुआ शव अटक गया। जिसको लेकर पुलिस में सूचना दी गई। पुलिस बीट इंचार्ज सुशील कुमार व महिला सिपाही पूनम ने मौके पर पहुंचकर नहर में से ग्रामीणों की मदद से महिला का शव बाहर निकाला।
विज्ञापन

उपरोक्त महिला के शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र के लोगों को मौके पर बुलाया गया, मगर उसकी कोई पहचान नहीं हो सकी। हालांकि महिला का शव क्षतविक्षत हालत में होने के साथ-साथ गुप्तांग पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस ने महिला के शव को 72 घंटों के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के शव गृह में पहचान के लिए रखवा दिया है। ज्ञात रहे कि 12 मार्च को गांव सनियाना के समीप बाइक सहित दंपति व उसका बेटा गिर गया था। युवक विजयपाल को तो लोगों ने नहर से निकाल लिया था, लेकिन उसकी पत्नी व बेटा पानी में बह गया था। इन लोगों की तलाश के लिए ही गोरखपुर में भाखड़ा नहर में जाल लगाया हुआ था। बुधवार की दोपहर पानी में पीछे से बहती हुई नग्न अवस्था में महिला की लाश आई और जाल में अटक गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह पहुंचे। पुलिस ने भाखड़ा नहर से महिला के शव को बाहर निकाला और उसकी पहचान के लिए हुलिया रिपोर्ट से संबंधित कई पुलिस स्टेशनों में अवगत करवा दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि गोरखपुर भाखड़ा नहर में एक महिला का शव बरामद हुआ है। शव क्षतविक्षत हालत में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही शरीर पर लगी हुई चोट के बारे में पुष्टि हो पाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें