फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पिकअप के साथ टक्कर में ई-रिक्शा में सवार बच्ची की मौत

Tue, 23 Jun 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के नागरिक अस्पताल में हादसे के बाद इलाज करवाते घायल। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव ढिंगसरा के पास मंगलवार शाम साढ़े 5 बजे के करीब पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा में सवार 8 वर्ष की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में बच्ची की नानी, ममेरी बहन सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। मृतका अपने स्कूल की छुट्टियां होने के कारण ननिहाल भट्टूकलां आई हुई थी।
विज्ञापन

फतेहाबाद के गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी तेलूराम भट्टूकलां से ई-रिक्शा में सवारियां लेकर फतेहाबाद आ रहा था। ई-रिक्शा में भट्टूकलां निवासी सुशीला अपनी 8 वर्षीय दोहती खुशबू, पोती मेघा और भांजे सुमित के साथ सवार होकर दौलतपुर जाने के लिए फतेहाबाद आ रही थी। ई-रिक्शा जब गांव ढिंगसरा के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार 8 वर्षीय खुशबू की मौत हो गई जबकि चालक तेलूराम, सुशीला व सुमित घायल हो गए। खुशबू सिरसा के गांव माधो सिंघाना की रहने वाली थी और यहां भट्टूकलां में अपने ननिहाल आई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें