फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए कर्मचारी
फतेहाबाद। डेंगू का प्रकोप जिले में जारी है। वीरवार को टोहाना के सुंदर नगर निवासी 31 साल की युवती डेंगू पॉजिटिव मिली है। वहीं बच्चों में वायरल बुखार के मामले भी बढ़ रहे है। रोजाना शिशु रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में 80 से 100 मरीज आ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक डेंगू के 118 केस मिल चुके हैं। इसमें 52 मरीज अस्पताल में दाखिल हुए है। शहर फतेहाबाद में ही डेंगू के 41 केस मिल चुके हैं। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग 3074 जगहों का सर्वे किया गया और 14 जगहों पर लारवा मिला है। अब तक जिले में 3027 जगहों पर लारवा मिल चुका है।
डेंगू के लक्षण
- अचानक तेज बुखार होना
- अचानक तेज सिर दर्द होना
- मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना
- आंखों के पीछे दर्द होना
बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पिलाएं पानी :
मौसम में बदलाव के चलते बच्चे वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इसके अलावा डेंगू भी काफी फैल रहा है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर लगातार बुखार आ रहा है तो विशेषज्ञ से जांच जरूर करवाएं। बच्चों को पानी और ताले फल ज्यादा से ज्यादा खिलाएं। डॉक्टर की सलाह से ही बच्चों को दवाई दें। -
डॉ. ईला नारंग, शिशु रोग विशेषज्ञ