फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खेत की ढाणी का रास्ता पक्का करवाने के लिए 24 साल से अधिकारियों के चक्कर काट रहे पूर्व सैनिक

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के ओपीडी रजिस्ट्रेशन कक्ष में वीरवार सुबह साढ़े 11 बजे अचानक सीवरेज की बदबू फैल
विज्ञापन
समैन। टोहाना खंड के सबसे बड़े गांव समैन के पूर्व सैनिक अपने खेत में बनी ढाणी का रास्ता पक्का करवाने के लिए पिछले 24 साल से पंचायत विभाग के अधिकारियों के पास चक्कर काटने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं पूर्व सैनिक शारीरिक रूप से गंभीर बीमारी का सामना करने के बावजूद खेत की ढाणी का रास्ता पक्का करवाने के लिए कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

वह टोहाना के तीन पूर्व विधायकों को लिखित में ज्ञापन भी दे चुके हैं। फिर भी खेत का रास्ता पक्का नहीं हो सका है। गांव समैन के पूर्व सैनिक टोडर फौजी ने बताया कि वह वर्ष 2000 से टोहाना-हिसार रोड पर खेत में बनी ढाणी में रहते हैं। उनकी ढाणी के अलावा आस-पास आठ ढाणी और भी है। इसमें दिलबाग सिंह, नन्हा राम, सीताराम, काला सिंह, रामकुमार व पूर्व नंबरदार बिरखा राम की ढाणी शामिल है। गांव से इन ढाणियों में जाने का रास्ता कच्चा है, जिसके कारण उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
बारिश के दिनों में इस कच्चे रास्ते में पानी भर जाता है, जिससे उनकी दिक्कत कई गुणा बढ़ जाती है। वह सेना से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। मौजूदा समय में वह शारीरिक रूप से गंभीर बीमारी से पीड़ित है व उन्हें चलने-फिरने में काफी दिक्कत होती है। वह अपने खेत की ढाणी का रास्ता पक्का करवाने के लिए टोहाना के पूर्व विधायक निशान सिंह, पूर्व विधायक सुभाष बराला, पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली, मौजूदा विधायक परमवीर सिंह को लिखित में प्रार्थना-पत्र दे चुके हैं। इसके अलावा पिछले 24 साल से लगातार पंचायत विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। फिर भी ढाणी का रास्ता पक्का नहीं हुआ है। उन्होंने हरियाणा सरकार व पंचायत विभाग के उच्च अधिकारियों से आग्रह किया कि उनके खेत में बनी ढाणी का रास्ता पक्का करवा कर राहत देने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सैनिक की तरफ से कोई प्रार्थना पत्र आएगा तो इस पर जरूर विचार किया जाएगा।
- हनीश कुमार, बीडीपीओ, टोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें