फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टास्क पूरा करने के नाम पर युवती के साथ हुई ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के माॅडल टाउन निवासी 21 वर्षीय युवती साइबर ठगों ने बातों में उलझाकर ठगी कर ली। साइबर ठग के द्वारा टास्क पूरा करने के नाम पर युवती से ठगी की गई है।
विज्ञापन


मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में शहर के माॅडल टाउन निवासी ज्योति ग्राेवर ने बताया कि सोशल मीडिया पर उसे अनजान नंबर से एक कॉल आई और उसे रिव्यू देने का टास्क पूरा करने का काम दिया और कहा कि आप इसे पूरा करेंगे तो आपको आपके खाते में राशि प्राप्त होगी। जिसके बाद ठगों ने कहा कि आपको एक यूपीआईआई भेजी गई है। इस पर कुल पांच हजार रुपये की राशि भेज दो। जिसके बाद युवती ने ठगों के कहने पर राशि भेज दी। युवती के द्वारा ठगों को 20 दिनों में अलग-अलग तरीके से सात बार 106500 रुपये की राशि भेजी गई। जब इस राशि को उन्होंने वापिस मांगा तो ठगों ने कहा कि आपको और पैसे देने होंगे। जिसके बाद आपको राशि वापिस दे दी जाएगी। युवती को इस दौरान ठगी होने का अहसास हुआ। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें