फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया के नगर कीर्तन में गतका के दिखाए हैरतअंगेज खेल

Mon, 30 Dec 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रतिया में नगर कीर्तन में शामिल संगत।
विज्ञापन
रतिया। दसवीं पातशाही गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को गुरुद्वारा कलगीधर पातशाही दसवीं गुमटसर साहिब के 96 करोड़ी बुढ़ा दल व समूह साध-संगत के सहयोग से शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। इसकी अगुवाई गुरु के पांच प्यारो ने की।
विज्ञापन

नगर कीर्तन के दौरान गतका अखाड़ा पार्टी के सदस्यों ने गतके के अनेक हैरतअंगेज खेल दिखाए। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा गुमटसर साहिब से शुरू होकर शहर के फतेहाबाद रोड, अनाज मंडी, टोहाना रोड, बिजली घर, बुढ़लाडा रोड से होता हुआ वापस गुरुद्वारा साहिब जाकर समाप्त हुआ। गुरु गोबिंद सिंह के गुरुपर्व के उपलक्ष्य में 28 दिसंबर को श्रीखंड पर साहिबजी का प्रकाश किया गया था। 30 दिसंबर को गुरुपर्व पर अखंड पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा।

बराला ने साहिबजादों के बलिदान को किया नमन

टोहाना। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के अमर बलिदान को समर्पित वीर बाल दिवस पर उनके अदम्य साहस, निर्भीकता एवं वीरता को कोटि-कोटि नमन किया। वे रविवार को टोहाना में स्थित साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के यादगिरि द्वार पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके महान बलिदान को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें