फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शिवनगर में दिनदहाड़े घर से नकदी और गहने चोरी

Mon, 30 Dec 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के शिवनगर में दिनदहाड़े चोर घर में घुस गए और सोने के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। मामले में मकान मालिक प्रिंस ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रिंस ने बताया कि शनिवार को मां और बहन ड्यूटी पर चले गए और वह भी काम पर चला गया। जब दोपहर साढे तीन बजे घर लौटा तो कमरों का ताला टूटा हुआ मिला। जब वह अंदर गया तो अलमारी का सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी में रखे 95 हजार रुपये की नकदी और दो जोड़ी सोने के टॉपस गायब थे। चोरों ने खाली प्लॉट से मकान के अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें