फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जाखल रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय पर लगे गेट

Sat, 23 Nov 2024 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय भवन में फाइबर एल्युमिनियम के गेट लगाते कारीगर
विज्ञापन
जाखल। रेलवे स्टेशन पर बने प्रतीक्षालय के दोनों पर तरफ गेट लगाने का कार्य पूर्ण हो गया। इस समस्या को अमर उजाला ने 18 नवंबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

बता दें कि जाखल रेलवे स्टेशन मुख्य जंक्शन है। यहां पर पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, दिल्ली की तरफ रोजाना कई ट्रेनें चलती हैं। ऐसे में हजारों यात्रियों का आवागमन यहां से होता है। स्टेशन पर यात्रियों के इंतजार के लिए प्रतीक्षालय भी बना है। परंतु इसके दोनों तरफ गेट नहीं होने से ठंड के समय यात्रियों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था। बताया जा रहा है कि काफी समय पहले इन दोनों मुख्य द्वारों पर फाइबर अल्युमिनियम के गेट लगाए गए थे, परंतु रेलवे प्रशासन ने कुछ ही समय बाद दोनों गेट उखाड़ कर, निर्माण विभाग दफ्तर में रख दिए थे।



अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा

18 नवंबर को अमर उजाला ने जाखल रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय के मुख्य द्वारों पर गेट नही, ठिठुर रहे यात्री शीर्षक से प्रमुखता से इसको प्रकाशित कर यात्रियों की इस समस्या को उठाया था। इसके बाद हरकत में आए विभाग ने शनिवार को यात्री प्रतीक्षालय के दोनों ओर फाइबर एल्युमिनियम के गेट लगवा दिए हैं। इससे अब यात्रियों को सर्दी के मौसम में बड़ी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर बने प्रतीक्षालय द्वार के दोनों तरफ गेट लगा दिए गए हैं। जिससे लोगों को ठंड और बारिश के समय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
-चांद राम दहिया, स्टेशन मास्टर, जाखल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें