फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेल्डिंग करते समय फटी गैस की टंकी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार दोपहर को गांव हड़ोली में गैस वेल्डिंग करते समय टंकी को फट जाने से कार्य करने वाले 50 वर्षीय अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव हड़ोली निवासी अशोक कुमार गैस वेल्डिंग का कार्य करता था। सोमवार दोपहर को वह घर में रहकर ट्रक की तेल टंकी को गैस वेल्डिंग कर रहा था कि अचानक गैस टंकी फ ट गई और टंकी का ढक्कन अशोक कुमार के सिर व बदन पर पर जा लगा। जिसके चलते अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। गैस टंकी फटने का धमाका सुनकर उसके परिजन व आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए फतेहाबाद ले जा रहे थे कि रास्ते में अशोक कुमार ने दम तोड़ दिया ।
घटना की सूचना मिलने के बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। जब इस बारे में नागपुर चौकी इंचार्ज शादीलाल ने बताया कि सोमवार को गैस वेल्डिंग करते समय टंकी फटने से अशोक कुमार की मृत्यु हो गई और शव का पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें