फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डंपिंग प्वाइंट से उड़कर खेतों में पहुंच रहा कचरा, परेशान ग्रामीणों ने दी धरना देने की चेतावनी

Mon, 03 Jun 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नगर परिषद द्वारा बनाए गए डंपिंग प्वाइंट से उड़ने वाले कचरे से परेशान सरपंच व ग्रामीण।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोहाना। नगर परिषद द्वारा शहर का कचरा गिराने के लिए बनाया गया डंपिंग प्वाइंट पंजाब के गांव मनियाना के लोगों के लिए जी का जंजाल बन चुका है। हवा के कारण डंपिंग प्वाइंट से कचरा उड़कर उनके खेतों में जा रहा है। इसके चलते ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। किसानों ने नगर परिषद टोहाना, चेयरमैन नरेश बंसल व एसडीएम टोहाना के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समस्या का 5 दिन में हल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समस्या का हल नही किया तो वे धरना प्रदर्शन करने से पीछे नही हटेंगे।
गांव मनियाना के सरपंच गुरसेवक सिंह ने बताया कि नगर परिषद टोहाना शहर को स्वच्छ बनाने के लिए गांव मनियाना के किसानों को जानबूझकर परेशान कर रही है। नगर परिषद ने कृष्ण गौशाला की जमीन को लेकर इसे डंपिंग प्वाइंट बना दिया। गोशाला के लोगों ने मोटे पैसे लेकर यह जमीन दी है, जो पूरी तरह से गलत है क्योंकि गांव के ग्रामीण हर समय गौशाला का सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि यह डंपिंग प्वाइंट ग्रामीणों के लिए लिए समस्या का सबब बन गया है। इसके चलते उनका जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को परेशान करना बंद करें टोहाना प्रशासन वरना देंगे धरना : किसान
किसानों ने बताया कि अब कई दिनों से आंधी चली हुई। इससे कचरा उडकर रोजाना उनके 50 एकड़ से अधिक खेतों में आ रहा है। उन्होंने कहा कि पांच दिन में समस्या हल नहीं हुई तो वे प्रदर्शन करने से पीछे नही हटेंगे। जिसकी जिम्मेदारी टोहाना प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें