भट्टू कलां। पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल रविवार को भट्टू मंडी में पूर्व मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन सुभाष गोयल के निधन पर उनके निवास स्थान पर पहुंचे और शोक जताया। उन्होंने कहा कि सुभाष गोयल मिलनसार व साफ छवि के धनी रहे और हर व्यक्ति के सुख-दुख में साथी रहे। ऐसे व्यक्ति को भूलाया नहीं जा सकता। वे इस दौरान उनके सभी पारिवारिक सदस्यों से मिले और अपनी संवेदना प्रकट की।
उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में आने वाले नतीजे भाजपा के पक्ष में होंगे। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का फैसला दे चुकी है। हरियाणा में लोकसभा सीट पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता बीजेपी के साथ है। भारी बहुमत के साथ भाजपा के प्रत्याशी विजयी होंगे। इस अवसर पर गोविंद गोयल, गोपाल गोयल, जगदीश, रवी कुमार, सतीश, नरेश कुमार, अजय बंसल, मांगे राम, विनय बंसल, पूर्व सरपंच रोशन लाल, पंकज गर्ग, नरेश गर्ग, प्रदीप गोयल, रामकिशन सहित अनेक लोग मौजूद थे।