फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गालड़ टीम ने जीती कबड्डी स्पर्धा, चंद्रावल रहा उपविजेता

Thu, 16 Jul 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए आयोजक। आयोजक
विज्ञापन
भूना। गांव चंद्रावल में आयोजित 45 किलो वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में गालड़ गांव की टीम ने 21 अंक हासिल कर खिताब अपने नाम किया। मेजबान चंद्रावल की टीम 20 अंक के साथ उपविजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एकता कबड्डी क्लब चंद्रावल की टीम ने शुरुआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम के खिलाड़ियों ने अनुशासन, बेहतर तालमेल और दमदार प्रदर्शन के दम पर फाइनल तक का सफर तय किया। खिताबी मुकाबला रोमांचक रहा जिसमें गालड़ की टीम ने एक अंक से जीत दर्ज की।
इस अवसर पर एकता कबड्डी क्लब की प्रधान रोशनी देवी, राधेश्याम भूरिया, उमेद गोस्वामी, जनक मलिक, पूर्व सैनिक बलवान जाखड़, सतपाल बलौदा और कबड्डी कोच प्रहलाद जाखड़ मौजूद रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें