फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सर्व समाज सभा ने की वेयरहाउस शहर से बाहर स्थानांतरित करने की मांग

Thu, 16 Jul 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बैठक करते हुए सर्व समाज सभा सदस्य ,स्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
रतिया। सर्व समाज सभा की मासिक बैठक अध्यक्ष सतपाल जिंदल की अध्यक्षता में बाबा नामदेव धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत अमर गोयल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने की गई।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से मांग उठाई कि शहर के बीच स्थित वेयरहाउस को शहर से बाहर स्थानांतरित किया जाए। सदस्यों का कहना था कि लगभग चार एकड़ क्षेत्र में बने वर्तमान वेयरहाउस की भूमि पर आधुनिक व्यावसायिक परिसर विकसित किया जा सकता है जहां विभिन्न बैंकों सहित अन्य सरकारी एवं निजी संस्थानों की स्थापना से शहर के विकास को गति मिलेगी।
इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलकर मांग रखने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में बारिश के मौसम को देखते हुए शहर की सीवरेज व्यवस्था और वर्षा जल निकासी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। सदस्यों ने प्रशासन से मांग की कि बरसाती पानी की निकासी सुनिश्चित करने के लिए सीवरेज की तत्काल प्रभाव से व्यापक सफाई करवाई जाए ताकि जलभराव और लोगों को होने वाली परेशानियों से बचा जा सके।
विज्ञापन

इसके अलावा बैठक में नई कॉलोनियों एवं भवन निर्माण के दौरान गलियों में मकानों का स्तर (लेवल) एक समान रखने की मांग भी उठाई गई। सदस्यों ने कहा कि नगर परिषद भवन निर्माण की अनुमति देते समय यह सुनिश्चित करे कि किसी भी गली में मकान ऊंचे-नीचे न बने जिससे भविष्य में जल निकासी और आवागमन संबंधी समस्याएं उत्पन्न न हो। बैठक में महासचिव डॉ. नैब सिंह मंडेर, सह-सचिव रणधीर मौलिया, कोषाध्यक्ष शेर सिंह भुल्लर, प्रेस सचिव हैप्पी सिंह सेठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन जगजीत सिंह, उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह नैन, राजपाल ग्रोवर, सुरेंद्र कुमार गर्ग सहित सर्व समाज सभा के कई सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें