फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शिक्षा विभाग की अनदेखी से परेशान होकर फील्ड मिनिस्ट्रियल स्टाफ करेगा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने डीईओ संगीता बिश्नोई को पंचकूला में शिक्षा सदन पर रखे गए 18 दिसंबर के सामूहिक प्रतिनियुक्ति प्रदर्शन का नोटिस सौंपा।
विज्ञापन

राज्य महासचिव हितेंद्र सिहाग ने बताया कि शिक्षा विभाग में डीईओ कार्यालय, बीईओ कार्यालय और स्कूलों में कार्यरत मिनिस्ट्रियल स्टाफ के साथ लंबे समय से शोषण हो रहा है। इसके खिलाफ हेमसा व एसकेएस हमेशा आंदोलनरत रहा है। इसी तरह अपनी मांगों के लिए पूर्व शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में 2022 में हरियाणा भवन में अतिरिक्त मुख्य सचिव, निदेशक, अतिरिक्त निदेशक व पूरे अमले के साथ हेमसा व एसकेएस की वार्ता हुई थी और 9 बातों पर सहमति बनी थी।

मगर अभी तक उन मांगों का कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उसके बाद भी लगातार शिक्षा विभाग में निदेशक व अतिरिक्त निदेशक से वार्ता होती रही है, लेकिन आज तक किसी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। वर्ष 2020 में थोपी गई ट्रांसफर ड्राइव की सजा आज भी लिपिक भुगत रहे हैं। वर्कलोड अनुसार कोई नए पदों की संरचना नहीं की गई। इसके अलावा पदोन्नति मामले, एसीपी आदि मामलों को भी जानबूझकर रोका जाता है। इसके अलावा कई अन्य मांगों के संबंध में 18 दिसंबर को शिक्षा सदन पंचकूला पर प्रदर्शन होगा। इस मौके पर अशोक लांबा, पुनीत, नरेश गोस्वामी, सुभाष, नवीन मदान, बूटा सिंह, राजेश, जितेंद्र, रणसिंह, कलावती, तरुण भाटिया, शशी भाटिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें