फतेहाबाद। फतेहाबाद के नए बस स्टैंड से शुक्रवार से नोखा मुकाम के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू हो रही है। यह सेवा विशेष रूप से राजस्थान के धार्मिक स्थल नोखा में होने वाले वार्षिक मेले और अन्य धार्मिक आयोजनों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुरू की गई है।
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, बस प्रतिदिन सुबह 9 बजे फतेहाबाद से रवाना होगी और शाम 9 बजे नोखा से वापसी करेगी। इससे निजी वाहनों या लंबी दूरी की ट्रेनों के अभाव में मुकाम जाने वाले श्रद्धालुओं को अब आसानी होगी।
फतेहाबाद से नोखा तक प्रति यात्री 395 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। रोडवेज यातायात प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यदि यात्रियों की संख्या बढ़ती है, तो अतिरिक्त बसों की व्यवस्था पर भी विचार किया जाएगा। काफी समय से यात्री धार्मिक स्थलों के लिए बस सेवा शुरू कराने की मांग कर रहे थे।