फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के खाते में 1.72 लाख डालने का फर्जी मैसेज भेज खरीदीं दो भैंसें

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पशु मेला में पंजाब के एक व्यापारी के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। गाड़ी में आए पांच युवकों ने दो भैंसें खरीदने का सौदा किया और इसके बाद पौने दो लाख रुपये खाते में डालने का फर्जी मैसेज व्यापारी को भेज दिया। मामले में पशु व्यापारी जिला संगरूर निवासी कश्मीर सिंह ने शहर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी भूना के गांव चौबारा निवासी नरेश उर्फ बिट्टू व चार अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कश्मीर सिंह ने कहा कि वह फतेहाबाद में रतिया रोड पर लगने वाले पशु मेला में दो भैंस बेचने के लिए आया था। शाम को जब मेले से दो भैंसें लेकर वापस जाने लगा तो उसे गाड़ी में आए पांच युवक मिले। उन्होंने 1 लाख 72 हजार रुपये में दोनों भैंसों का सौदा कर लिया। आरोपियों ने कहा कि वह उसके खाते में ये राशि ट्रांसफर कर देते हैं। इसके बाद आरोपियों ने उसे एक मैसेज भी भेजा, जिसमें रुपये ट्रांसफर का दिखा रखा था। लेकिन रुपये उसके खाते में नहीं आए। पांच आरोपियों में से एक आरोपी नरेश को वह जानता है, जब उसने संपर्क किया तो रुपये देने से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें