फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने सीएए के समर्थन में निकाली रैली

विज्ञापन
सीएए के समर्थन में रैली निकालते एबीवीपी के छात्र। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शनिवार को रैली निकाली। इस दौरान एबीवीपी के जिला संयोजक संदीप समैण ने कहा कि पड़ोस के देशों में जिस तरह अल्पसंख्यक समुदाय के साथ धर्म के आधार पर शोषण हो रहा था, इसको देखते हुए आज इस कानून की सख्त जरूरत थी। केंद्र सरकार ने एक जनहित में फैसला लेकर दुनिया को भाईचारे का संदेश दिया है। वहीं जिला सह संयोजक विशाल आर्यवर्त ने नागरिकता संशोधन कानून के बारे में छात्रों को बताया कि कुछ राजनीतिक दल अपने निजी स्वार्थ के लिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं। यह कानून अफगानिस्तान, पाकिस्तान व बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदू, बौद्ध, जैन, पारसी, व ईसाई समुदाय के उन लोगों को नागरिकता देने के लिए है जो वहां धर्म के नाम पर प्रताड़ित किए गए हैं। यह कानून नागरिकता देने का कानून है न कि नागरिकता छीनने का। इस अवसर पर नगर मंत्री नीरज, कालेज अध्यक्ष सनी, उपाध्यक्ष सोनू कालवन आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें