फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कोल्ड स्टोर लगाने के नाम पर ठगी, काबू

Sun, 12 Oct 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने कोल्ड स्टोर लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने के मामले में शनिवार को पानीपत जिले के निंबड़ी निवासी विजेंद्र को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पानीपत में हत्या, धोखाधड़ी समेत तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन

जांच अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि हिसार निवासी रोहित गोयल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वर्ष 2023 में उसने मत्स्य पालन व्यवसाय के लिए कोल्ड स्टोर लगाने का प्रोजेक्ट शुरू किया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी विजेंद्र और तत्कालीन जिला मत्स्य अधिकारी बृज मोहन शर्मा से हुई।
आरोपी ने कोल्ड स्टोर लगाने के नाम पर उसे 49 लाख 19 हजार रुपये से अधिक की राशि निवेश करने के लिए प्रलोभन दिया। आरोपी ने शुरुआत में कुछ सामान भेजकर विश्वास हासिल किया लेकिन बाद में कोल्ड स्टोर का कोई उपकरण नहीं भेजा और रकम हड़प ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें