फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसायटी की मान्यता दिलवाने के नाम पर पौने दो लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सोसायटी को एसएससी से मान्यता दिलवाने के नाम पर पौने दो लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सीआर दाघीच मेमोरियल सोसायटी के प्रधान पुरुषोत्तम की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पुरुषोत्तम कुमार ने आरोप लगाया कि वह सीआर दाघीच मेमोरियल सोसायटी का प्रधान है। सोसायटी स्कील योजनाओं पर काम करती है। आरोप है कि गुरुग्राम निवासी रमेश को 18 जून 2018 को 45 हजार रुपये ब्यूटी, इलेक्ट्रिॉनिक्स व कंस्ट्रक्शन की फीस जमा करवाने के लिए दिए थे। 12 अप्रैल 2018 को एक लाख 10 हजार रुपये मीडिया एसएससी की फीस भरने के लिए दिए गए। 4 जुलाई 2018 को 16519 रुपये में फ्लाइट की टिकट करवाकर दी गई। रमेश कुमार से एसएससी की मान्यता के बारे में पूछा तो उसने कहा कि फीस भर दी है। एसएससी से पता किया तो उन्होंने फीस जमा होने से इनकार कर दिया। जब उसने रमेश से संपर्क किया तो 20 सितंबर 2018 को 50 हजार और 60 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर के स्क्रीन शॉट भेजे लेकिन रुपये उसके खाते में नहीं आए। फिलहाल शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें