फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 23 लाख की ठगी करने मामले में दो लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। क्षेत्र में जमीनी सौदे में दो लोगों पर एक युवक से करीब 23 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप लगे हैं। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120, 406, 420, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं।
विज्ञापन

रतिया के वार्ड 10 निवासी शुभम भारती ने बताया कि गांव मिराना निवासी कुलविंद्र सिंह व उसका भाई इंद्र सिंह 37 कनाल 2 मरले व 8 सरसाई भूमि के हिस्सेदार हैं। दोनों ने इस भूमि में से 18 कनाल 11 मरले 4 सरसाई भूमि उसे बेची। मगर रजिस्ट्री के लिए नहीं पहुंचे। प्रति एकड़ के हिसाब से बेचने के लिए 23 नवंबर 2021 को इकरारनामा किया। उसने 16 लाख 81 हजार कुलविंद्र को व एक लाख 98 हजार 968 रुपये इंद्र सिंह को दिए। उसने कुलविंद्र को 18 फरवरी 2022 को 1 लाख 60 हजार व 16 फरवरी को 4 लाख 30 हजार रुपये का चेक दिया। वह 23 लाख 10 हजार रुपये दे चुका है। उसने बताया कि 15 जून 2022 को रजिस्ट्री की तिथि तय की गई, लेकिन कई बार वह संबंधित कार्यालय गया, लेकिन आरोपी वहां नहीं आए। उसे पता चला कि आरोपी जमीन किसी और को बेच सकते हैं, इसलिए उसने दीवानी अदालत से इस पर 10 अक्तूबर को स्टे ले लिया। अब उसे पता चला है कि आरोपियों ने 3 जून को ही उक्त जमीन में से 12 कनाल की रिलीज डीड अपने भतीजे हरमनप्रीत के नाम करवा दी है। जिस पर अदालत के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें