फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस ने 3025 वाहन जांचे, 350 के काटे चालान

विज्ञापन
फतेहाबाद में सीलिंग प्लान के तहत चेकिंग करते हुए पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस विभाग की तरफ से जिले में वीरवार सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक सीलिंग प्लान चलाया गया। सीलिंग प्लान को लेकर जिले में 69 नाके लगाए गए। इस दौरान 3025 वाहनों की चेकिंग हुई और 350 के चालान काटे गए। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने भी नाकों पर जाकर जांच की।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वीरवार सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक सीलिंग पलान के तहत नाकेबंदी का अभियान चलाया। इन 4 घंटों में जिला पुलिस ने जिले भर में 3025 वाहनों को जांचा। इसी दौरान 350 वाहनों के चालान किए जबकि 8 वाहनों को जब्त भी किया गया। पुलिस विभाग की तरफ से वीरवार को छठा सीलिंग प्लान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह अभियान जिला के आम नागरिकों की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम व किसी भी आपात स्थिति से निपटने को ध्यान में रखते हुए चलाया गया था। पुलिस की उपस्थिति से आम आदमी के मन में पुलिस व कानून के प्रति विश्वास बढ़ता है। इसके अलावा सड़क पर होने वाला अपराध भी रुकता है। इसके अन्तर्गत सभी प्रर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबंधक थाना,पुलिस चौकी व अपराध यूनिट्स के इंचार्ज को निर्देश दिए हैं कि वह भविष्य में सूचना मिलते ही अपने-अपने क्षेत्र में तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए सीलिंग प्लान के अनुसार कार्य करें। जिससे अपराधों की रोकथाम की जा सके और अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें