फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गाड़ी से किए स्टंट, चार युवक गिरफ्तार

Fri, 22 Aug 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के लालबत्ती चौक पर स्टंट करने के मामले में पकड़े गए आरोपी युवकस्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के लालबत्ती चौक पर स्कॉर्पियो से स्टंट करने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। युवक रात के समय लाल बत्ती चौक पर तेज आवाज, खतरनाक ड्राइविंग और हूटर बजा दहशत फैला रहे थे। शुक्रवार को सोशल मीडिया ये वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस ने दीपक निवासी सतीश कॉलोनी, आकाश निवासी नहर कॉलोनी, विविध निवासी योग नगर और निखिल निवासी ठाकर बस्ती को गिरफ्तार किया गया है। चारों युवकों को थाना पुलिस द्वारा डिटेन किया गया है। उनके विरुद्ध शांति भंग, सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, घटना में प्रयुक्त वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें