फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Fri, 22 Aug 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की एक महिला की शिकायत पर हिसार जिले के आदमपुर निवासी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। ये मामला 14 अगस्त को महिला थाना में दर्ज हुआ है। हालांकि सामने अब आया है। महिला का आरोप है कि अप्रैल 2000 में आरोपी उसके घर आया और जबरन संबंध बनाए। बाद में शादी का झांसा देकर 18 मई 2000 को उसे पत्नी की तरह अपने साथ रखा। इस दौरान उनकी एक बेटी भी हुई। महिला ने बताया कि वर्ष 2006 में उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट व जान से मारने की धमकियां दीं। वर्ष 2011 में पहली पत्नी की मौत के बाद आरोपी फिर उसके पास आया और साथ रहने का आश्वासन दिया। मगर वर्ष 2015 में उसने उसे और उसकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला का कहना है कि आरोपी अब उसे पत्नी और बेटी को भी अपनी संतान मानने से इन्कार कर रहा है। महिला ने पुलिस से बेटी का डीएनए टेस्ट करवाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें