फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: स्कूल के झूले पर खेलते समय चार साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, फंदा लगने से हुआ हादसा

Tue, 18 Feb 2025 02:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं, शिक्षा विभाग ने भी मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस दुखद घटना ने स्कूलों में सुरक्षा उपायों की अनिवार्यता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
मृतका - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव टाहलीवाली ढाणी के राजकीय प्राइमरी स्कूल में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। स्कूल के प्ले ग्राउंड में झूला झूलते समय चार वर्षीय बच्ची की गले में फंदा लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी निवासी कमाल अहमद अपने परिवार के साथ फतेहाबाद के गांव टाहलीवाली ढाणी में रहते हैं। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी चार संतानें हैं, जिनमें से चार वर्षीय बेटी आसमीन सोमवार सुबह गांव के सरकारी स्कूल में खेलने गई थी।

विज्ञापन


खेल के दौरान आसमीन झूले पर झूल रही थी कि अचानक झूले की रस्सी उसके गले में फंस गई। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, बच्ची की हालत गंभीर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और बच्ची को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने स्कूल में सुरक्षा उपायों की कमी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं, शिक्षा विभाग ने भी मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस दुखद घटना ने स्कूलों में सुरक्षा उपायों की अनिवार्यता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें